महरौरा में चंद घंटो के अंतराल पर हुई युवक व महिला की मौत, मचा हड़कंप

डुमरांव से सटे महरौरा गांव में बुधवार की सुबह चंद घंटों के अंतराल पर एक महिला व एक युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद दोनों मृतकों के घर जा परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।

महरौरा में चंद घंटो के अंतराल पर हुई युवक व महिला की मौत, मचा हड़कंप

- महरौरा में दो मौतों से सकते में आया स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा पदाधिकारी ने लिया जायजा

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव से सटे महरौरा गांव में बुधवार की सुबह चंद घंटों के अंतराल पर एक महिला व एक युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग भी सकते में आ गया। पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरबी प्रसाद दोनों मृतकों के घर जा परिजनों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। वही, गांव में एहतियात के तौर पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। मृतकों में देवमुनी राय के 25 वर्षीय पुत्र अक्षय लाल राय तथा मुन्ना राय की 45 वर्षीय पत्नी रीता देवी शामिल है। चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष मृतक अक्षय लाल की मां रसमुना देवी ने बताई कि वह पहले परदेश में मजदूरी करता था। होली के आस पास गांव आया था। उसे खांसी था तथा मरने से पहले खून की उल्टी किया था। मंगलवार को उसने एक निजी डॉक्टर से इलाज भी कराया था। चिकित्सा पदाधिकारी ने उसके परिजनों दवा का पूर्जा तथा एक्सरे रिपोर्ट भी लेकर देखा। प्रथम दृष्टया उसमें टीबी के लक्षण मिले। वही, दूसरी मृतक रीता देवी के परिजनों ने बताया कि उसे रात से ही दस्त तथा उल्टी हो रहा था। सुबह में एक ग्रामीण चिकित्सक ने सुई लगाई थी। लेकिन, आराम नहीं मिला तथा कुछ घंटे बाद ही वह अचेत होकर गिर गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक रीता मंे डायरिया के लक्षण की जानकारी के बाद डॉ. प्रसाद ने ग्रामीणों को सतर्क किया और कहा कि किसी भी तरह की बीमारी होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल से संपर्क करें। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक भी किया। हालांकि, किसी के भी परिजनों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। जिस कारण उनके मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। वही, दूसरी तरफ इसकी जानकारी मिलते ही नगर परिषद प्रशासन ने तत्काल महरौरा में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।