खाना बनाने के दौरान हादसा: गैंस सिलेंडर फटने से लगी आग में आठ माह की बच्ची की झुलसने से मौत

खाना बनाने के दौरान हादसा: गैंस सिलेंडर फटने से लगी आग में आठ माह की बच्ची की झुलसने से मौत

केटी न्यूज/आरा

खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आने से आठ माह की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना बुधवार की दोपहर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर बड़का गांव में हुई। पजिरनों के अनुसार गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गयी। उसकी चपेट में आने से आंगन में सो रही आठ माह की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बेटी को बचाने के क्रम में उसके पिता भी झुलस गए। उनका इलाज इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृत बच्ची अख्तियारपुर बड़कागांव निवासी दीपक प्रसाद की आठ माह की पुत्री सोनाक्षी कुमारी थी। घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के सथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव का  पोस्टमार्टम कराया गया। दीपक प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी आंगन में सो रही थी। वह अपनी बेटी के पास बैठे थे। उनकी पत्नी रसोईघर में खाना बनाने गयी थी। उस समय गैस सिलेंडर लीक कर रहा था। उस बात से अनजान पत्नी चूल्हा जला रही थी। तभी अचानक आग लग गयी और सिलेंडर फट गया। उससे उनकी बच्ची बुरी तरह झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।