Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

उचेड़ा में अद्भुत चमत्कार: माँ चंडी देवी दिन में तीन रूपों में देती हैं दर्शन

बलिया। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जहाँ मां दुर्गा की पूजा, व्रत और आराधना से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है। बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के उचेड़ा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में आदिशक्ति मां चंडी देवी दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं।

उचेड़ा में अद्भुत चमत्कार: माँ चंडी देवी दिन में तीन रूपों में देती हैं दर्शन

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है, जहाँ मां दुर्गा की पूजा, व्रत और आराधना से भक्तों को उनकी कृपा प्राप्त होती है। बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के उचेड़ा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में आदिशक्ति मां चंडी देवी दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं। मान्यता है कि माँ सुबह बालिका, दोपहर में महिला और शाम को वृद्धा का रूप धारण करती हैं। 

मंदिर की स्थापना से जुड़ी कथा के अनुसार, रसड़ा क्षेत्र के गोपालपुर निवासी ब्रह्मानंद चौबे हर पूर्णिमा पर पैदल विंध्याचल माँ के दर्शन करने जाते थे। वृद्धावस्था में उन्होंने माँ से प्रार्थना की कि अब वे इस यात्रा में असमर्थ हैं। माँ ने उन्हें स्वप्न में दर्शन देकर बताया कि वे उचेड़ा गांव में प्रकट होंगी। कुछ ही समय बाद, माँ चंडी देवी और भगवान भोलेनाथ के साथ वहां प्रकट हुईं। इसके बाद चौबे जी ने माँ की पूजा-अर्चना शुरू की, और तभी से लोग यहां परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर आते हैं।

मंदिर के पूजारी अजय गिरी के अनुसार, नवरात्रि के समय यहां हजारों श्रद्धालु मनोकामनाएं लेकर दर्शन करने और पूजन करने आते हैं। माँ उनकी हर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।