सिकरौल मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन शौचालय की दीवार को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा

सिकरौल मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन शौचालय की दीवार को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा

सिकरौल मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन शौचालय की दीवार को असमाजिक तत्वों ने तोड़ा

केटी न्यूज / नावानगर  सिकरौल मध्य विद्यालय के निर्माणाधीन शौचालय की दीवार को असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। घटना बीती रात की है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे जब प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो निर्माणाधीन शौचालय का दीवार टूटा देख स्थानीय थाने को इसकी सूचना दिए। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने सिकरौल थाने में इसकी लिखित शिकायत भी देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पहले से शौचालय था। पर वह क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद पंचायत के मुखिया की पहल पर विद्यालय में पुनः शौचालय निर्माण के लिए मंगलवार से ही ईंट जोड़ने का कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि सात फीट ऊंची दीवार खड़ी हो गई थी। पर गुरुवार की रात असमाजिक तत्वों ने दीवार को तोड़ क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार को विद्यालय पहुंचने के बाद हुई। इधर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में 15 वें वित्त से शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जिसे अज्ञात लोगों द्वारा नए दीवार को तोड़ दिया गया है। इस संबंध में सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय में दीवार तोड़ने की अभी तक उन्हें शिकायत नहीं मिली है।