अरियांव में बाल विवाह व लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड क्षेत्र के अरियांव गांव में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बक्सर की ओर से बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी देना था।

अरियांव में बाल विवाह व लैंगिक उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

__ महिला एवं बाल विकास निगम की पहल, विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी

केटी न्यूज/डुमरांव

प्रखंड क्षेत्र के अरियांव गांव में महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, बक्सर की ओर से बाल विवाह, लैंगिक उत्पीड़न और महिलाओं से जुड़ी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के बारे में जानकारी देना था।इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञों ने कहा कि बाल विवाह और लैंगिक उत्पीड़न जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बड़ी बाधा हैं।

इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को कानून, अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम की मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा आपातकालीन सहायता के लिए 112 नंबर के बारे में बताया गया।

साथ ही महिला पुनर्वास कोष, कौशल विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर कई सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत जिला नियोजन कार्यालय द्वारा रोजगार से संबंधित सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विधवा एवं वृद्धा पेंशन, तथा जिला नियोजन एवं परामर्श केंद्र द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई।

इस दौरान ग्रामीणों को आधार पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की सूचना तुरंत संबंधित हेल्पलाइन या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ शिवांगी, मल्टी टास्किंग स्टाफ मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और महिलाओं के अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।