डुमरी में पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी गांव में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। युवा भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक हेमन्त कुंवर के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

डुमरी में पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर 

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी गांव में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। युवा भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक हेमन्त कुंवर के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान मंत्री उमेश राय को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

अपने संबोधन में मंत्री उमेश राय ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के हर वर्ग के लोगों से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश के भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।कार्यक्रम के आयोजक युवा भाजपा नेता एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक हेमन्त कुंवर ने मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मंत्री उमेश राय के साथ क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।