Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित
Keshav Times

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौसा के सभा कक्ष में आज हाथी पांव (फाइलेरिया) रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं इससे बचाव हेतु एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमणि विमल ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. अखिलेश कुमार की देखरेख एवं वीबीडीएस सुपरवाइजर गुड्डू पाठक के सुपरविजन में किया गया।

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

केटी न्यूज/बक्सर  

इस अवसर पर हाथी पांव से संक्रमित मरीजों को रोग से बचाव, स्वच्छता, हाइजीन और संक्रमण से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्थ टिप्स दिए गए। मरीजों को बताया गया कि कैसे नियमित साफ-सफाई, प्रभावित अंगों की सही देखभाल, व्यायाम और योग से रोग की गंभीरता को कम किया जा सकता है।

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण और उससे जुड़ी भ्रांतियों को भी विस्तार से समझाया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि हाथी पांव से पीड़ित कुल 10 मरीजों को एमएमडीपी किट भी वितरित की गई, जिसमें रोग की देखभाल हेतु आवश्यक औजार और दवाइयाँ शामिल थीं।

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

प्रभारी चिकित्सक डा. चंद्रमणी विमल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर फाइलेरिया रोग की रोकथाम और मरीजों के जीवन स्तर में सुधार लाना और मरीजों की पहचान, परामर्श और समाज में रोग के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है।

हाथी पांव रोग से बचाव को लेकर सीएचसी चौसा में जागरूकता कार्यक्रम, मरीजों को बांटी गई एमएमडीपी किट

मौके पर सुमन कुमारी (एएनएम), डॉक्टर मणिपाल, स्वास्थ्यकर्मी हरेराम सिंह तथा क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।