Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

केटी न्यूज/चक्की 

डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव के द्वारा चक्की प्रखंड अंतर्गत चंदा एवं जवही दियर पंचायतों का स्थल निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राज्य सरकार की “अभियान बसेरा” योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य वैसे लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें आवासीय भूमि देना है, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

निरीक्षण के दौरान चक्की अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अविलंब शेष सुयोग्य लाभुकों का सर्वेक्षण पूरा करें तथा पात्र पाए गए भूमिहीन परिवारों को भूमि आवंटित कर ऑनलाइन पर्चा निर्गत करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लाभुकों की पूरी सूची भूमि विवरण के साथ राजस्व शाखा को उपलब्ध हो, ताकि उसका भौतिक सत्यापन अनुमंडल स्तर एवं जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जा सके।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

चक्की अंचलाधिकारी ने जानकारी दी कि अब तक कुल 55 भूमिहीन परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है। इनमें से 10 लाभुकों को अनफिट की श्रेणी में रखा गया है, जबकि शेष 45 में से 38 भूमिहीनों को पर्चा प्रदान कर दिया गया है। बाकी सात मामलों की जांच अनुमंडल स्तर पर लंबित है, और जांच उपरांत इन्हें भी शीघ्र पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

बसेरा अभियान के माध्यम से प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कोई भी पात्र परिवार बिना आवासीय भूमि के न रहे। इस योजना से न केवल गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को स्थायी ठिकाना मिलेगा, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

चंदा एवं जवही दियर में चला बसेरा अभियान, भूमिहीनों को मिल रही जमीन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।