अराजक स्थिति में है बिहार सरकार, खतरे में है लोकतंत्र - पप्पू यादव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर शुक्रवार को कोरान सराय प्रमुख चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका पतुला दहन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बिहार का अचेत मुख्यमंत्री बताया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनीश कृष्णम ने व संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया।

अराजक स्थिति में है बिहार सरकार, खतरे में है लोकतंत्र - पप्पू यादव

- मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रगान के अपमान पर किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, बोले राजद कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं होगा राष्ट्रगान का अपमान 

केेटी न्यूज/डुमरांव

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर शुक्रवार को कोरान सराय प्रमुख चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका पतुला दहन किया। इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बिहार का अचेत मुख्यमंत्री बताया। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रजनीश कृष्णम ने व संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया। 

इस मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता पप्पू यादव ने कहा बिहार अराजकता की स्थिति में है, लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से राष्ट्रगान का अपमान किया है वह स्वस्थ्य मानसिकता का परिचायक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए तथा इसका रिपोर्ट सार्वजनिक करना चाहिए। एक स्वस्थ्य व्यक्ति जो संवैधानिक पद पर बैठा है वह ऐसी हरकत नहीं कर सकता है।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में राजद नेता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अचेतावस्था में हो गए हैं, इनका मेडिकल जांच करा कर उचित इलाज कराया जाए, मानसिक विकलांक मुख्यमंत्री का मानसिक चिकित्सक से इलाज कराया जाए।  क्योंकि, बीमार मुख्यमंत्री से लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा हैं

इस मौके पर युवा नेता रंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजन कुमार, छात्र नेता दीपक यादव, मनीष कुमार, शंकर साह, उपेंद्र सर, धर्मेंद्र सिंह, राजेश यादव, अंशु सिंह, शशिकांत सिंह, लखन अंसारी, विनोद यादव सरपंच, अवधेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।