Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

बिरला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस व वैष्णवी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बक्सर में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल का उदघाटन किया जाएगा। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

- बोेले वैष्णवी गु्रप के चेयरमैन प्रदीप राय शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना है उदेश्य

केटी न्यूज/बक्सर

बिरला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस व वैष्णवी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बक्सर में बिरला ओपन माइंड्स स्कूल का उदघाटन किया जाएगा। इसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

वैष्णवी ग्रुप, बक्सर के चेयरमैन प्रदीप राय ने बताया कि यह विद्यालय बक्सर में शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उदेश्य से किया जा रहा है। उद्घाटन के मौके पर राज्यपाल के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार सरकार के

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, औरंगाबाद के पूर्व सांसद शुशील सिंह, झारखण्ड उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस एसएन पाठक व पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेयजी महाराज उपस्थिति रहेंगे।

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. अंकुर राय ने बताया कि इस उद्घाटन का विद्यालय परिवार एवं समस्त जिलावासियों को बेसब्री से इंतज़ार था। बिरला ग्रुप के सुयोग्य शिक्षकों के साथ अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं पूर्णतः वातानुकुलित यह विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

उन्होंने कहा कि कक्षा छह से ही आईआईआई एवं मेडिकल, एनआईआईटी की परीक्षाओं के लिए प्रिपेयर किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए विद्यालय में स्थित बिरला स्पोर्ट्स अकादमी पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा, जिसमें बच्चों को हॉर्स राइडिंग, शूटिंग रंगे, स्विमिंग पूल, फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस और वॉलीबॉल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

राज्यपाल के हाथों आज होगा बिराल ओपन माइंड्स स्कूल का उद्घाटन, तैयारी पूरी

कुल मिलाकर बक्सर में शिक्षा के क्षेत्र में यह स्कूल मिले स्टोन साबित होगा।इस दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनजर बक्सर पुलिस लाइन के अलावे रोहतास व कैमूर से भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।