केसठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ नया बाजार

भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में हुई शानदार चुनावी सफलता के बाद मंगलवार को केसठ प्रखंड के नया बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

केसठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ नया बाजार

केटी न्यूज/केसठ। 

भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न राज्यों में हुई शानदार चुनावी सफलता के बाद मंगलवार को केसठ प्रखंड के नया बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।इस मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे विकास और विश्वास की जीत बताया।जश्न में शामिल प्रमुख लोगों में वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र प्रताप पांडे, केसठ उप मुखिया अमितेश गुप्ता, पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, दशरथ महतो, राहुल गुप्ता, मुन्ना यादव, अरविंद गुप्ता, अमर पटेल एवं राकेश दुबे शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।