कोरान सराय में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, मौत पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

कोरानसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ब्रह्म बाबा के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोरानसराय निवासी महेंद्र पासी, पिता स्व. शिव शंकर पासी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोरान सराय में मिला 57 वर्षीय व्यक्ति का शव, मौत पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस

__ दाहिने हाथ पर कटने का निशान मिलने से गहराया संदेह, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

केटी न्यूज/डुमरांव।

कोरानसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ब्रह्म बाबा के समीप उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोरानसराय निवासी महेंद्र पासी, पिता स्व. शिव शंकर पासी के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोरानसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ब्रह्म बाबा के समीप लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के दाहिने हाथ पर कटने का निशान मिला है। हालांकि, शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। ऐसे में मौत की परिस्थितियां फिलहाल रहस्य बनी हुई हैं।

शव मिलने की खबर जैसे ही मृतक के परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने महेंद्र पासी की मौत को सामान्य नहीं मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है।इधर, पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि महेंद्र पासी वहां कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।