बक्सर को 40 करोड़ की विकास सौगात, मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को बक्सर की धरती को नई सौगात मिली। राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र और विभिन्न वार्डों में संचालित होने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 40 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की।

बक्सर को 40 करोड़ की विकास सौगात, मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया शिलान्यास

-- भाजपा-जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में योजनाओं का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, नगर विकास मंत्री ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी सोच को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को बक्सर की धरती को नई सौगात मिली। राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश मिश्रा बक्सर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र और विभिन्न वार्डों में संचालित होने वाली योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कुल 40 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा की।

अतिथि गृह बक्सर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर परिषद वार्ड पार्षदों ने फूल-मालाओं से मंत्री का भव्य स्वागत किया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल था। कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। जिला भाजपा प्रभारी अरुण कुशवाहा ने मंत्री का स्वागत किया, वहीं दर्जनों पार्षद और स्थानीय नेताओं ने भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

शिलान्यास के उपरांत मंत्री जीवेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता किया। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर जिले में नगर निकायों को मजबूत बनाने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए यह योजनाएं एक मील का पत्थर साबित होंगी। इसके बाद उन्होंने पार्षदों के साथ परिचयात्मक बैठक कर नगर की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की।

मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है। बक्सर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले को भी अब विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नई योजनाएं लाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा-जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। मंच पर प्रमुख रूप से भाजपा लिगन सेल के प्रदेश अध्यक्ष विंध्याचल राय, जदयू जिलाध्यक्ष अशोक यादव, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, प्रदीप दुबे, धन्नजय राय, रानी चौबे, ओमज्योति भगत, शिला त्रिवेदी, इंदु देवी, अमित कुमार सिंह, आशानन्द सिंह, ज्वाला सैनी, अजय भट्ट, अजय वर्मा, विंध्याचल सिंह, संजय सिंह, दीपक पांडेय, सुशील राय, सोनू राय, प्रमोद मिश्रा, अननु तिवारी, हिरामन पासवान, बालबच्चन पाठक, अंजय चौबे तथा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि मंत्री के आगमन और सौगात से जिले के लोगों की लंबे समय से चली आ रही विकास की उम्मीदें अब पूरी होंगी। वहीं वार्ड पार्षदों ने मंत्री के सामने स्थानीय स्तर की समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

मंत्री जीवेश मिश्रा का यह बक्सर दौरा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के लिए ऊर्जा से भरने वाला साबित हुआ। 40 करोड़ की विकास योजनाओं के शिलान्यास के साथ बक्सर नगर को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।