अंकों की जंग में चमके कैम्ब्रिज के सितारे

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम ने इस बार डुमरांव के शैक्षणिक माहौल को नई ऊर्जा दे दी। स्थानीय कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े सपनों को साकार करने का दम रखते हैं। परिणाम सामने आते ही विद्यालय परिसर तालियों, मिठाइयों और बधाइयों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही थी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी खासा उत्साह देखा गया।

अंकों की जंग में चमके कैम्ब्रिज के सितारे

--किसी ने गणित में मारी बाजी, तो किसी ने फिजिक्स-केमिस्ट्री में लहराया परचम; 12वीं के रिजल्ट से डुमरांव में जश्न का माहौल

केटी न्यूज/डुमरांव

सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम ने इस बार डुमरांव के शैक्षणिक माहौल को नई ऊर्जा दे दी। स्थानीय कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े सपनों को साकार करने का दम रखते हैं। परिणाम सामने आते ही विद्यालय परिसर तालियों, मिठाइयों और बधाइयों से गूंज उठा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही थी, वहीं अभिभावकों और शिक्षकों में भी खासा उत्साह देखा गया।इस वर्ष विद्यालय में अंकों की दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विज्ञान संकाय के प्रियांशु कुमार ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया।

बेहद मामूली अंतर से अनुज कुमार दुबे 89.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि लकी राज ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। सर्वजीत कुमार ने 89 प्रतिशत अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि टॉप छात्रों के बीच कुछ अंकों का ही अंतर रहा, जिसने मुकाबले को और रोचक बना दिया।विषयवार प्रदर्शन में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। लकी राज ने गणित में 97 अंक हासिल कर सभी को प्रभावित किया, जबकि प्रियांशु कुमार ने भौतिकी में 95 अंक प्राप्त किए। रसायन विज्ञान में अनुज कुमार दुबे ने 97 अंक लाकर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।

जीव विज्ञान में कस्तूरी गुप्ता ने 91 अंक हासिल किए। वाणिज्य संकाय में रजनी प्रधान ने अकाउंटेंसी में 90 अंक तथा श्वेता सिंह ने अर्थशास्त्र में 89 अंक प्राप्त कर सराहना बटोरी। अंग्रेजी कोर में कृति सिंह ने 96 अंक प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई, वहीं रोशनी कुमारी ने शारीरिक शिक्षा में 95 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के चेयरमैन टी.एन. चौबे ने छात्रों की सफलता को अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित शिक्षा नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता और आत्मविश्वास की भावना विकसित करने का प्रयास करता है।

विद्यालय के प्राचार्य राजीब प्रधान ने कहा कि चुनौतीपूर्ण शैक्षणिक सत्र के बावजूद छात्रों ने जिस धैर्य और समर्पण के साथ तैयारी की, वही उनकी सफलता का आधार बना। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह सफलता आगे की बड़ी उपलब्धियों की शुरुआत है।