मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026: आवेदन प्रक्रिया हुई पूरी तरह ऑनलाइन, अब घर बैठे करें आवेदन
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत बिहार सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए बड़ा बदलाव किया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

केटी न्यूज/बक्सर।
मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना-2026 के तहत बिहार सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए बड़ा बदलाव किया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी पात्र विद्यार्थी अब घर बैठे ही सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड से फोकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को 10 हजार रुपये तथा मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी तथा पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन अवश्य करें। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर से कार्यालय अवधि में दूरभाष संख्या 06183-299905 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। न प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाते हुए बड़ा बदलाव किया है। अब योजना का लाभ लेने के लिए अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी पात्र विद्यार्थी अब घर बैठे ही सरकार के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है, ताकि विद्यार्थियों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना से इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। वहीं बिहार राज्य मदरसा एजुकेशन बोर्ड से फोकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को 10 हजार रुपये तथा मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्राओं को 15 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से आवेदन प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक होगी तथा पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा।उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन अवश्य करें। आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर से कार्यालय अवधि में दूरभाष संख्या 06183-299905 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

