Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 99 हजार रूपए, जांच में जुटी पुलिस

साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 99 हजार रूपए, जांच में जुटी पुलिस

दो बार में साइबर अपराधियों ने उड़ाए है रूपए

केटी न्यूज/नावानगर 

साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 99 हजार रूपए, जांच में जुटी पुलिस

इन दिनों साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। नए नए तरीकों से साइबर अपराधी द्वारा हर दिन उपभोक्ताओं का मोटा रकम उड़ाया जा रहा है। पुलिस लाख प्रयास के बाद भी न तो ऐसे मामलों पर लगाम लगा पा रही है और नही साइबर अपराधियों को ही पकड़ पा रही है। ताजा मामला नावानगर प्रखंड के भटौली गांव निवासी व पेशे से शिक्षक मुमताज अली का है। साइबर अपराधियों ने उनके खाते से दो किस्तों में 99 हजार रूपए उड़ा लिये है। हालांकि उपभोक्ता के नंबर पर पैसा कटने का कोई मैसेज भी नहीं आया था। इसको लेकर पीड़ित द्वारा अज्ञात साइबर अपराधियों पर नावानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। अपने आवेदन में पीड़ित ने लिखा है कि मेरा अकाउंट एसबीआई बिक्रमगंज ब्रांच में है। 14 मार्च को मिली जब बैलेंस चेक किया गया तो खाते से 99 हजार रूपए गायब होने की जानकारी मिली। हालांकि पैसा निकलने का कोई मैसेज मोबाइल पर नहीं आया था। पीड़ित शिक्षक मुमताज अली ने बताया कि एक मैसेज आया जिसमें बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटे जाने के बाद कहा गया, और एक नंबर आया था। जैसे ही उस नंबर पर बात किया गया और उन लोगों द्वारा कुछ करने के लिए कहा गया। जिसके बाद दो ट्रांजक्शन के माध्यम से 99 हजार खाते से गायब हो गया। नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है।

साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से उड़ाए 99 हजार रूपए, जांच में जुटी पुलिस

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।