बधार में अधेड़ की मौत बनी पहेली, पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं खुला राज

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव से पश्चिम बधार में सोमवार की सुबह मिले अधेड़ के शव की गुत्थी फिलहाल सुलझ नहीं पाई है। शव मिलने के बाद से ही अधेड़ की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के पास मृतक के स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी।

बधार में अधेड़ की मौत बनी पहेली, पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं खुला राज

__ स्वजन ने नहीं दिया आवेदन, एफआईआर के बिना पुलिस जांच सीमित; मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव से पश्चिम बधार में सोमवार की सुबह मिले अधेड़ के शव की गुत्थी फिलहाल सुलझ नहीं पाई है। शव मिलने के बाद से ही अधेड़ की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, मंगलवार को खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के पास मृतक के स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी। इसके चलते प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हो सकी थी।मृतक की पहचान नोनियापुरा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय रमई केवट के रूप में हुई। सोमवार की सुबह सोवा गांव से पश्चिम बधार की ओर गए ग्रामीणों की नजर खेत के समीप पड़े अधेड़ के शव पर पड़ी। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।इधर, पोस्टमार्टम के बाद भी रमई केवट की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण, इसे लेकर स्थिति साफ होने का इंतजार है। पुलिस की ओर से भी फिलहाल किसी निष्कर्ष की जानकारी नहीं दी गई है।कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि थाने में अब तक मृतक के स्वजन की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।