डीएम और एसपी लिया बाबा जंगलीनाथ मंदिर का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश:

सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शहर के अतिप्राचीन बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

डीएम और एसपी लिया बाबा जंगलीनाथ मंदिर का लिया जायजा, दिए कड़े निर्देश:

केटी न्यूज/डुमरांव।

 सावन माह में बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को जिलाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने शहर के अतिप्राचीन बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी की नजर मंदिर तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति पर पड़ी। उन्होंने सड़क की बदहाल हालत पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सड़क की मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर और आसपास नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके। वहीं एसपी ने मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर एएसपी पोलस्त कुमार, इओ राहुलधर दुबे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।