Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। डुमरांव पीएचसी पर हड़ताली कर्मियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी सात सूत्री मांगों की आवाज बुलंद की। इनके समर्थन में डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा भी उतर गए हैं। सोमवार को पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर रही संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का तेवर विधायक के आ जाने से कुछ कड़ा था।

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

केटी न्यूज/डुमरांव 

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। डुमरांव पीएचसी पर हड़ताली कर्मियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी सात सूत्री मांगों की आवाज बुलंद की। इनके समर्थन में डुमरांव विधायक अजीत कुशवाहा भी उतर गए हैं। सोमवार को पीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर रही संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का तेवर विधायक के आ जाने से कुछ कड़ा था। उनके समर्थन में उतरे विधायक सरकार से मांग किया कि इनकी मांगों को शीघ्र मान लें और उनके हित में समझौता कर शीघ्र हड़ताल को समाप्त करवाए।

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

विधायक ने उपस्थित संविदा कर्मियों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले मानसून सत्र में इनकी मांगों की आवाज विधान सभा में गुंजेगी। उन्होंने कहा कि हमलोगा किसी भी प्रकार के संविदा, मानदेय, प्रोत्साहन राशि, नीयत वेतन का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि फेस एटेंडेंस लागू होने से संविदा कर्मियों के समक्ष कई कठिनाईयां उत्पन्न हो गई है। बहुत सारे स्वास्थ्य केर्न्द्, उप स्वास्थ्य केन्द्र काफी सुदूर क्षेत्र में पड़ते हैं, जहां सवारी तक नहीं जाता है, लिहाजा पैदल जाना पड़ता है।

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

ऐसे क्षेत्रों में नेटवर्क की भी कठिनाई होती है। ऐसे में थोड़ा भी लेट हुआ कि उनके वेतन में कटौती कर ली जाती है, यह कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है। ये सभी स्वास्थ्य कर्मी अल्प वेतन में काम करते हैं। इतने अल्प वेतन में काम करने से बाल-बच्चों का भरण-पोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है। इसलिये सरकार को चाहिए की उनके वेतन में सम्मान जनक वृद्धि करे। उन्होंने सरकार से मांग किया की फेस एटेंडेंस पर तुरंत रोक लगाते हुए, स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर तमाम मूलभूत सुविधाएं बहाल करते हुए इनकी सुरक्षा की व्यस्था किया जाए।

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

फिर हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियां ने एक ज्ञापन विधायक को सौंपा। धरना कार्यक्रम को महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष लवकुश सिंह, जिला सचिव महेन्द्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार, चिकित्सा संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार रजक, संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव सरिता कुमारी हड़ताली कर्मियों को संबोधित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। इस अवसर पर रागिनी कुमारी, मुन्नी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी,

स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में उतरे डुमरांव विधायक, किया संबोधित

ज्योति कुमारी, सोनी कुमारी, अनीता कुमारी, प्रेम कुमारी, प्रियंका कुमारी, राखी कुमारी, कुंती कुमारी, चंद्रवती कुमारी, ममता, गीता, पूनम, संध्या, तनीषा, सविता, शांति, सोनम, सोनी, पुनीता, श्याम राय, मनलाल यादव, अजय कुमार, उपेन्द्र यादव, सुरेश सिंह, रोहित कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।