Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

डुमरांव पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

डुमरांव पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

बक्सर एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर डुमरांव पुलिस ने एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 120 स्थित स्थानीय थाने के समीप मुख्य सड़क, त्रिमुहानी विष्णु मंदिर सहित अन्य सड़को पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को देख कई वाहन चालक रास्ते बदल भाग खड़े हुए।

डुमरांव पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

इस दौरान करीब दो दर्जन वाहनों को जब्त कर थाने को सौंपा। एसडीपीओ ने बताया कि विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की रोकथाम को लेकर यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। पुलिस यातायात नियमो के तहत वाहनों का परिचालन करने की हिदायत दे रही है। चेकिंग के दौरान अपराधी, शराब तस्कर, फरार वारंटियों पर पुलिस की विशेष नजर है।

डुमरांव पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

इसके अलावे वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट के अलावे ट्रिपल लोडिंग पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के इस अभियान से सड़कों पर बैगेर कागजातों के चलने वाले वाहन चालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलेगा। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि पकड़े गये वाहनों को नियमानुसार जुर्माना लेकर छोड़ा जायेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।