Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

वेतन नहीं मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

वेतन नहीं मिलने से नाराज़ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

केटीन्यूज/गाजीपुर

चकिया रोड आलू मिल के पास स्थित जल जीवन मिशन के स्वजन फाउंडेशन द्वारा कार्यरत कर्मचारियों का वेतन नहीं दिए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।शासन स्तर पर गांव-गांव जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। जिसका कार्य स्वजन फाउंडेशन के तत्वावधान में चंदौली जनपद में कराया जा रहा है। इसमें दर्जनों कर्मचारी काम में लगे हुए हैं, लेकिन इसके चंदौली जनपद के संचालक  द्वारा कोऑर्डिनेटर,कैमरामैन, नुक्कड़ नाटक के कर्मचारियों सहित तमाम लोगों का वेतन दो महीने से नहीं दिए जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया की स्वजन फाउंडेशन द्वारा हम लोगों को काम पर रखा गया है ,लेकिन हम लोगों का वेतन समय से भुगतान नहीं किए जाने के कारण हम लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। अगर वेतन की मांग करते हैं तो हम लोगों को तरह-तरह की धमकी दी जाती है। चेताया कि अगर हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया तो कार्यालय पर तालाबंदी करने का भी काम करेंगे। संचालक सोनू सैनी ने बताया कि मामला हल कर लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रोहित,अविनाश, संदीप,प्रमोद, आकाश ,राजेंद्र, सूरज, विकास, ज्ञानी ,सोनू ,हिमांशु सहित तमाम लोग शामिल रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।