जच्चा-बच्चा के मौत के बाद फर्जी डाक्टर गिरफ्तार 21 नकदी व शराब की बोतले बरामद
एक महिला फर्जी डाक्टर का पर्दाफाश हुआ है। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस छापेमारी करने गयी। तो घर और अस्पताल का नजारा देख भौचक रह गयी। उक्त डाक्टर के पास से 21 लाख नकदी पांच शराब की बोतलें, पांच बाइक बरामद हुआ है। जिसके बाद एसपी के निर्देश के बाद फर्जी महिला डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का खुलासा तब जब फर्जी महिला डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद शहर में बवाल हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

केटी न्यूज/ पटना
एक महिला फर्जी डाक्टर का पर्दाफाश हुआ है। शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस छापेमारी करने गयी। तो घर और अस्पताल का नजारा देख भौचक रह गयी। उक्त डाक्टर के पास से 21 लाख नकदी पांच शराब की बोतलें, पांच बाइक बरामद हुआ है। जिसके बाद एसपी के निर्देश के बाद फर्जी महिला डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का खुलासा तब जब फर्जी महिला डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद शहर में बवाल हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। घटना बिहार के बेतिया जिले में शनिवार की रात राज शिव मंदिर के समीप अर्जुन नगर इलाके में स्थित एक अवैध नर्सिंग होम की है। आरोपी महिला डाक्टर ऊषा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाइ देर रात तक एएसपी दिव्यांजली कुमारी के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा की गयी।
पुलिस को दिये गये आवदेन के अनुसार सिगड़ी बहुअरी गांव निवासी संदीप राम की पत्नी चिंता देवी को प्रसव के लिए ऊषा देवी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। दलालों ने परिवार को यह विश्वास दिलाया कि वहां बेहतर इलाज मिलेगा। प्रसव के दौरान अधिक रक्तश्राव के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नवजात शिशु का भी जन्म के चंद सेकेंड बाद ही मौत हो गयी।
जिसके बाद ऊषा देवी और नर्सिंग होम के स्टाफ वहां से फरार हो गए। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर पुलिस ने अर्जुन नगर स्थित ऊषा देवी के आवास पर छापेमारी की। गिरफ्तारी के समय आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर मिर्ची पाउडर फेंका और मारपीट की कोशिश की। परन्तु पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को आरोपी के घर से ₹21 लाख नगद, चार बोतल विदेशी शराब (रॉयल स्टैक) और पांच बाइक बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांजली कुमारी ने बताया कि ऊषा देवी के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी महिला वर्षों से बिना वैध डिग्री के एक फर्जी अस्पताल का संचालन कर रही थी। उसके पास किसी प्रकार की चिकित्सा योग्यता नहीं पाई गई है।