Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड में दर्ज हुआ एफआईआर

स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड में दर्ज हुआ एफआईआर

- लूटेरों ने नगद रुपए, कुछ पुरानी चांदी के गहने व मोबाइल का किया था लूट 

- जगदीशपुर के शिवपुर मोड़ के पास पुलिस ने बरामद किया लूटी गई मोबाइल 

केटी न्यूज/नावानगर  

टीकपोखर गांव के पास शुक्रवार की रात लूटकांड में पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी राजन कुमार उर्फ गोल्टू ने सोनवर्षा ओपी में अज्ञात लूटेरों पर एफआईआर दर्ज कराया है। दर्ज एफआईआर में पीड़ित ने बताया है कि लूटेरों ने बैग में रखे नगद एक लाख रुपए, कुछ पुरानी चांदी के जेवर, मोबाइल एवं दुकान की चाभी लूट लिए है।

स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड में दर्ज हुआ एफआईआर

उसने बताया है कि बाइक सवार तीन लूटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इधर पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटी गई मोबाइल को ट्रैक कर जगदीशपुर के शिवपुर मोड़ के पास एक झाड़ी से बरामद कर लिया है। साथ ही लूटेरों की पहचान करने में पुलिस जुट गई हैं। बता दें कि एनएच 319 पर सोनवर्षा ओपी के टीक पोखर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम

स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड में दर्ज हुआ एफआईआर

हथियारबंद लूटेरों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूट का अंजाम दिया था। घटना उस समय घटी थी, जब पीड़ित व्यवसायी राजन कुमार उर्फ गोल्टू सोनार सोनवर्षा बाजार स्थित अपनी आभूषण की दुकान को बंद कर घर जा रहा था। स्वर्ण व्यवसायी भोजपुर जिला के जगदीशपुर का निवासी था। जो सोनवर्षा बाजार में अपनी सोने-चांदी के आभूषण का दुकान चलाता है। डीएसपी ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती जिला के पुलिस की सहयोग से छापेमारी की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड में दर्ज हुआ एफआईआर

लूट के विरोध में बंद रही सोनवर्षा के ज्वेलर्स की दुकानें

स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट घटना से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। साथ ही इस लूटकांड के विरोध में सोनवर्षा के सभी ज्वेलर्स दुकानें शनिवार को बंद रही। ज्वेलर्स दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से लूटेरों की जल्द गिरफ्तार करने एवं लूटे गए नगदी व सामान बरामदगी की मांग किया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।