Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

- प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी वीडियो कांफ्रेसिंग से करेंगे उदघाटन

- डुमरांव में बनेगा चार प्लेटफार्म, बढ़े यात्री सुविधाएं

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

रविवार को दानापुर मंडल के डुमरांव सहित कुल पांच स्टेशनों के कयाकल्प की आधारशीला रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजीटल तरीके से इसका उदघाटन करेंगे। जबकि डुमरांव में केन्द्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे समेत भाजपा के कई दिग्गज, डीआरएम समेत रेलवे के वरीय पदाधिकारी व आमा आवाम मौजूद रहेंगे।

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

उदघाटन समारोह काफी भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। एक सप्ताह पहले से ही रेलवे द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व संध्या पर दानापुर मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी अपने विशेष सैलून से डुमरांव तथा रघुनाथपुर स्टेशनोें पर पहुंच तैयारी का जायजा लिए तथा अपने मातहतों को कई आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम सबसे पहले डुमरांव

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच तथा पब्लिक के बैठने के जगह को ध्यान से देखा। इस दौरान उन्होंने कहा डुमरांव में दो कैमरा लगाया जाएगा। एक कैमरा डिजीटल बोर्ड की तरफ होगा तो दूसरा पब्लिक की तरफ। उन्होंने बैरेकेडिंग, अतिथियों के बैठने की जगह, साफ सफाई सहित कई अन्य बिंदुओं पर जायजा लिया। बता दें कि अमृत भारत योजना के तहत दानापुर मंडल के डुमरां, रघुनाथपुर, बिहिया, आरा व दिलदारनगर स्टेशनों का

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

कायाकल्प किया जाना है। रविवार को इसका शिलान्यास हो जाएगा। इस योजना के तहत डुमरांव में 39 करोड़ की लागत से कई विकास योजनाओं को पूरा किया जाएगा। जिसके तहत डुमरांव में प्लेटफार्मों की संख्या बढ़ाने, प्लेटफार्म के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक कुल 20 बड़े यात्री शेड का निर्माण, आरोबी व

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

एफओबी निर्माण, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित कई अन्य सुविधाए प्रदान की जाएगी। डीआरएम ने कहा कि शिलान्यास के साथ ही सभी स्टेशनों पर विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सीनियर डीईएन गति शक्ति प्रतीक रस्तोगी, सहायक सुरक्षा आयुक्त सैय्यद निहाल हसन, टीआई रवि भूषण,

डुमरांव सहित दानापुर मंडल के पांच स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास आज, पूर्व संध्या पर डीआरएम ने लिया जायजा

स्टेशन प्रबंधक सचिंद्र कुमार, एईएन राजेश मीणा, स्टेशन मास्टर धर्मवीर सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, सीटीआई धीरेन्द्र सिंह, आईओडब्ल्यू के बी तिवारी, रेल यात्री कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील कुमार सिंह, टीसीआई पी एन सिंह, बीएस आर के सिंह, आरपीएफ के एस के गुप्ता, राहुल यादव, संटू मित्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।