Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह
Keshav Times

किसानों के लिए खुशखबरी

सीतामढ़ी समेत कृषि यांत्रीकरण राज्य योजना के तहत सूबे के 111तमाम जिलों के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा अनुदान देने की घोषणा की गई है।

किसानों के लिए खुशखबरी
Farmer

केटी न्यूज़/सीतामढ़ी

सीतामढ़ी समेत कृषि यांत्रीकरण राज्य योजना के तहत सूबे के तमाम जिलों के किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा अनुदान देने की घोषणा की गई है। सरकार का यह निर्णय किसानों के हित में है। अनुदान का लाभ उठा अधिक से अधिक कृषि यंत्रों की खरीद कर आत्मनिर्भर होंगे। बताया गया है कि अनुदान के लाभ के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना है। इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है।

किसानों के लिए खुशखबरी

प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की जायेगी, जो आवेदन स्वीकृत होगा, उन्हीं किसानों के आवेदनों को लॉटरी में शामिल किया जायेगा। उसके बाद डीएओ की अध्यक्षता में सहायक निदेशक  के लॉगिन आइडी से ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लक्ष्य के अनुरूप आवेदक का चयन किया जायेगा। विभागीय निर्देशानुसार स्वीकृति पत्र उसी दिन निर्गत कर दिया जायेगा। यह पूरी प्रक्रिया डीएम या उनके द्वारा प्राधिकृत वरीय अधिकारी की मौजूदगी में होगी। इस दौरान बीएओ, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रगतिशील किसान शामिल भी मौजूद रहेंगे।

किसानों के लिए खुशखबरी

यंत्रों की खरीद के लिए किसानों को स्वीकृति पत्र दिया जायेगा, जिसकी वैधता 15 दिनों की ही होगी। स्वीकृति पत्र मिलने के बाद किसान कृषि विभाग में पंजीकृत विक्रेताओं से ही यंत्र की खरीद करेंगे। यंत्र कृषि यंत्रीकरण मेला या मेला से बाहर अपनी पसंद से यंत्र खरीद सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के तहत परमिट प्राप्त किसान कृषि यंत्रों के लिए यंत्र की कीमत से अनुदान की राशि घटकर शेष राशि का भुगतान दुकानदार को करेंगे। अनुदान की राशि संबंधित कृषि यंत्र निर्माता के खाते में भेज दी जाएगी।

किसानों के लिए खुशखबरी

कृषि यंत्र के लिए सीतामढ़ी जिला के किसान काफी इच्छुक हैं। अबतक विभिन्न प्रखंडों के 3629 किसानों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। अब इन किसानों को संबंधित यंत्र क्रय करने के लिए लॉटरी के माध्यम से परमिट दिया जायेगा। इसको लेकर कृषि निदेशक ने जिला कृषि पदाधिकारी को पत्र भेजा है, जिसमें बताया गया है कि परमिट निर्गत करने के लिए ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया पूरा किया जायेगा।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।