Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

पीठारी में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, तीन गिरफ्तार

पीठारी में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, तीन गिरफ्तार

केटी न्यूज/राजपुर

थाना क्षेत्र के पीठारी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हो गयी। जिसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही बंशीधर उर्फ धुरान सिंह एवं दूसरे पक्ष के बबन साह के बीच पिछले कई वर्षों से बिहार सरकार की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी जमीन पर जब भी

पीठारी में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, तीन गिरफ्तार

खेती बारी शुरू होता है। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती है. इस बार भी पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों तरफ से गोलीबारी भी हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से बधार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिसको लेकर

पीठारी में जमीन विवाद में गरजी बंदूकें, तीन गिरफ्तार

दोनों पक्ष ने थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के बंशीधर उर्फ धुरान, नीरज कुमार सिंह एवं दूसरे पक्ष के बबन साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।