तेज रफ्तार बाइक ने बोलेरों में मारी टक्कर मौत, एक की हालत गंभीर

तेज रफ्तार बाइक ने बोलेरों में मारी टक्कर मौत, एक की हालत गंभीर

केटी न्यूज/ बक्सर

मंगलवार की देर रात बक्सर -चौसा मुख्य मार्ग बाइक व बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरे की हालत गंभीर है। जिसे वराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुघर्टना मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके में रात 11 बजे के लगभग हुई। जब तेज रफ्तार बाइक बोलेरो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेसर बाइक के परखच्चे उड़ गए। आगे का पहिया टूटकर अंदर जा धंस गया है।

स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां आशीष कुमार को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बक्सर शहर के आदर्श नगर निवासी के रूप में हुई। वहीं उसी मोहल्ले का रहने वाला दूसरा किशोर मनजीत पटेल पिता पप्पू पटेल की भी हालत गंभीर है। मुफस्सिल के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया बाइक सवार युवक चौसा से बक्सर की तरफ जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के साथ कृतपुरा गांव के समीप उनकी भिड़ंत हो गई। हालांकि अभी इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। न ही उस वाहन की पहचान हो सकी है। जिससे बाइक की टक्कर हुई थी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।