पति ने साथ पढ़ने वाली लड़की को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो तो पत्नी के साथ हुई नोकझोंक फांसी लगा की आत्महत्या

पति ने साथ पढ़ने वाली लड़की को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो तो पत्नी के साथ हुई नोकझोंक फांसी लगा की आत्महत्या

केटी न्यूज /आरा

पति -पत्नी के विवाद में महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार को भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव में हुई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर, मायके वालों ने हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। परन्तु किसी पर फिलहाल आरोप नहीं लगाया गया है। मृत महिला पंडुरा गांव निवासी रामकृष्ण हरी उर्फ लीलू की 23 वर्षीया पत्नी इंदू देवी थी। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इंदू देवी के ममेरे भैंसुर देव किशोर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम पति-पत्नी अपने कमरे में थे और आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई।

उसके बाद उसने कहा कि इंदू चाय बनाने की बात कह कर कमरे से चली गयी। काफी देर तक वह चाय बनाकर नहीं लायी। तब उसके परिजन देखने के लिए कमरे में गये। वहां देखा कि वह पंखे की कुंडी से लटकी है। उसके बाद स्थानीय थाने को सूचना को दी गयी। इधर, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पति द्वारा इंस्टाग्राम पर स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की को फॉलो किया गया था। उसे लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई थी। उसके बाद गुस्से में आकर इंदू देवी द्वारा अपने कमरे में जाकर पंखे की कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली गयी। इधर, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। उसके बाद गुस्से में आकर उसने पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।