केटी न्यूज के खबर का हुआ असर, केसठ के वार्ड पांच में मिलने लगा पानी

केसठ के वार्ड पांच में पेयजल संकट की खबर केशव टाइम्स द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी है। खबर पढ़ने के बाद बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने तत्काल पीएचईडी के जेई को वार्ड पांच में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। जिसके बाद जेई ने अगले दिन ही

केटी न्यूज के खबर का हुआ असर, केसठ के वार्ड पांच में मिलने लगा पानी

- वार्ड वासियो में खुशी, अखबार को दिया धन्यवाद

केटी न्यूज/केसठ 

केसठ के वार्ड पांच में पेयजल संकट की खबर केशव टाइम्स द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी है। खबर पढ़ने के बाद बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने तत्काल पीएचईडी के जेई को वार्ड पांच में पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। जिसके बाद जेई ने अगले दिन ही

वार्ड में पानी सप्लाई करा लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि केशव टाइम्स ने 5 अगस्त 2024 के अपने अंक में केसठ के स्थानीय वार्ड 5 के पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगो की खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। ’’ हर घर नल योजना फेल, आक्रोशित ग्रामीणों ने बर्तन के साथ किया प्रदर्शन’’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या के  प्रति आकृष्ट कराया था।

खबर प्रकाशन के बाद आधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया था। बीडीओ के निर्देश पर पीएचईडी विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त वार्ड में लगे पानी के पाइपों की जांच कर लगभग घरों में पानी पहुंचाने का काम किया। कई वर्षाे बाद अपने घरों में नल का जल आता देख लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लोगों ने केशव टाइम्स को अखबार ही नहीं अपना सच्चा मित्र कहा और धन्यवाद दिया।