पुराना भोजपुर में लोगों ने किया गली नाली के लिए नप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

पुराना भोजपुर निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख आशा देवी के नगर परिषद के खिलाफ शिकायत का समर्थन वार्ड संख्या दो के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर किया।शनिवार को पुराना भोजपुर के लोगों ने वार्ड संख्या दो स्थित आदर्श गली की बदहाल स्थिति पर नगर परिषद को जमकर कोसा।

पुराना भोजपुर में लोगों ने किया गली नाली के लिए नप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

- निर्माण कार्य शुरू करने को दिया नगर परिषद को तीन दिन का समय, वरना होगा आंदोलन  

केटी न्यूज/डुमरांव 

पुराना भोजपुर निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख आशा देवी के नगर परिषद के खिलाफ शिकायत का समर्थन वार्ड संख्या दो के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर किया।शनिवार को पुराना भोजपुर के लोगों ने वार्ड संख्या दो स्थित आदर्श गली की बदहाल स्थिति पर नगर परिषद को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि पुराना भोजपुर में नगर परिषद द्वारा गया गया जा रहा विकास कार्य अनुपयोगी है तथा योजना मद की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। इसकी जांच हुई तो तय है कि नगर परिषद की मुश्किल बढ़ जाएगी।नाराज लोगों ने नगर परिषद के मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता तथा कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार को विकास योजना की प्रथमिकता तय नहीं करने के लिए जमकर कोसा। वार्ड संख्या दो के रोहित कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संदीप पाठक आदि का कहना था नगर परिषद द्वारा विकास कार्य में जमकर लूट खसोट तथा मनमानी किया जा रहा है। सबने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान ही मुख्य पार्षद सुनीता गुप्ता तथा उनके पुत्र प्रतिनिधि सुमित गुप्ता द्वारा लोगों के समक्ष आश्वासन दिया गया था कि पुराना भोजपुर की पहली योजना की शुरुआत आदर्श गली की बदहाली दूर करने के साथ होगी। उसके बाद ही दूसरी किसी योजना का शुरूआत किया जाएगा। चुनाव जीतने के बाद मुख्य पार्षद पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया गया। पुराना भोजपुर के इस महत्वपूर्ण गली में शौचालय तथा नाली का गंदा पानी बीच सड़क पर पसरा रहता है। उसी से होकर भोजपुर की बड़ी आबादी का आना जाना है। पूरा गली सालों भर शौचालय के गंदा पानी से नारकीय स्थिति उत्पन्न कर रहा है। स्थानीय श्री भगवान सिंह, सौरभ पाठक का कहना है कि नगर परिषद विकास योजनाओं के चयन में खुलेआम भेदभाव किया जा रहा है। अशोक गुप्ता भी नगर परिषद के द्वारा संचालित विकास योजनाओं से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायत की योजनाओं की तरह शहर में भी पहले 

विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मत से तय किया कि अगर तीन दिनों में नगर परिषद आदर्श गली की बदहाली दूर करने के लिए काम शुरू नहीं किया तो मजबूर होकर वार्ड के लोग सामूहिक रूप से 

नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। स्थानीय लोगों के स्वतरू स्फूर्त इस विरोध प्रदर्शन से पुराना भोजपुर निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख आशा देवी द्वारा नगर परिषद के खिलाफ उठाए गए आवाज को मजबूत बल मिला है। पूर्व प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने नगर परिषद की कार्य शैली पर नाराजगी जताते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की तत्काल 

जांच कराने की मांग जिला पदाधिकारी बक्सर तथा नगर विकास आवास विभाग पटना से की है। दूसरी तरफ लोगों के इस विरोध प्रदर्शन पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुमित गुप्ता का कहना है कि पुराना भोजपुर के वार्ड संख्या दो के आदर्श गली तथा नाली निर्माण के लिए टेंडर किया गया था। निर्माण सामग्री भी स्थल पर गिर चुका है। तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द हो गया है। इस गली के निर्माण के लिए नगर परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। बहुत जल्द इस गली का निर्माण कार्य पूरा होगा।