महरौरा में महिलाओं को झांसा में ले लाखों रूपए लेकर फरार हुआ ठग दंपित

डुमरांव से सटे महरौरा गांव में एक ठग दंपति ने गांव की दर्जनों महिलाओं को झांसे में ले उनसे लाखों रूपए ठग कर फरार हो गये है। पिछले कुछ दिनों से उनके घर में ताला लटका है तथा उनका मोबाईल नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा था, इसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद बुधवार को ठगी की शिकार महिलाएं एकजुट हो उक्त दंपति के दरवाजे पर पहुंच जमकर हंगामा की।

महरौरा में महिलाओं को झांसा में ले लाखों रूपए लेकर फरार हुआ ठग दंपित

- ठगी की शिकार महिलाओं ने आरोपित दंपित के घर पर जमकर किया हंगामा

- सामूहिक व्यवसाय शुरू करने का झांसा दे महिलाओं से जमा कराया था पैसा

केटी न्यूज/डुमरांव 

डुमरांव से सटे महरौरा गांव में एक ठग दंपति ने गांव की दर्जनों महिलाओं को झांसे में ले उनसे लाखों रूपए ठग कर फरार हो गये है। पिछले कुछ दिनों से उनके घर में ताला लटका है तथा उनका मोबाईल नंबर भी स्वीच ऑफ आ रहा था, इसके बाद महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद बुधवार को ठगी की शिकार महिलाएं एकजुट हो उक्त दंपति के दरवाजे पर पहुंच जमकर हंगामा की।  

पीड़िता महिलाओं ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत महिलाओं डुमरांव थाना में भी की गई है। हंगामा कर रहे महिला-पुरूषों को माले नेता संजय शर्मा ने समझा-बुझाकर शांत कराया। फिर उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष से बात कर उनसे महिलाओं के द्वारा की गई शिकायत के संबंध में जानकारी हासिल किया। इस संबंध में केशव टाइम्स के द्वारा पीड़ित महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महरौराडेरा निवासी पिंकी देवी और उनके पति कमलेश राय के द्वारा एक महिलाओं का गु्रप बनाया गया था। इस ग्रुप में दर्जनों महिलाएं जुड़ी हुई थी। इन महिलाओं को झांसा में लेकर उनसे पैसे की वसूली की गई। उन्हें बताया गया की जो पैसा आएगा, उससे व्यवसाय शुरू किया जाएगा, जिससे हमालोगों को लाखों की आमदनी होगी।

पीड़ित महिलाओं ने अपना गहना बेचकर, सूद पर पैसा लेकर और परिवार से झूठ बोलकर पैसा लेकर उक्त महिला को दिया था। पीड़ित महिलाओं में धर्मशीला देवी ने बताया मेरा 95 हजार, आशा देवी का 1 लाख 40 हजार, रूबी देवी का 1 लाख 20 हजार, गीता देवी का 1 लाख 50 हजार, पंजनी पायल का 15 हजार, रवि शंकर का 50 हजार, विजय बहादुर राय का 25 हजार इसी तरह अन्य से पैसा की उगाही की गई थी।

हमलोगों द्वारा लिखित शिकायत थाना से भी की गई है, लेकिन आजतक कुछ नहीं हो सका है। हमलोगों को केवल आश्वासन मिल रहा है। इनका यह भी कहना है कि पति-पत्नी घर बेचने के फिराक में भी लगे हुए हैं। जो भी घर लेगा उसको हमलोग कब्जा नहीं होने देंगे। महिलाओं के दरवाजे पर जिससे कर्ज लेकर पैसा दी हैं पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं परिवार के द्वारा भी प्रताड़ित की जा रही हैं।

भोली भाली महिलाओं को आसानी से झांसा मे ले लेते ठग

बता दें कि इस तरह की घटनाएं कोई नई नहीं है। बल्कि भोली भाली महिलाओं को कई बार ठग अलग-अलग तरीके से झांसा में ले लेेते है। ग्रामीण क्षेत्रों में कभी झांड़ फंूक के नाम पर तो कभी रूपया या आभूषण दुगना करने के नाम पर महिलाओं से ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन, ताज्जूब की अधिकांश घटनाएं या तो पुलिस के सामने ही नहीं आती है या फिर पुलिस ऐसे मामलों का उद्भेदन नहीं कर पाती है। अब देखना है कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है। 

कहते है थानाध्यक्ष

इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं ने फोन पर शिकायत की थी, लेकिन अभी तक वे लोग आवेदन लेकर नहीं आई है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस तरह से झांसा देने वालों से लोगों को सावधान रहने की अपील की है।