मुफ्स्सिल के शंभू भगत व राजपुर के ज्ञान प्रकाश बने नये थानाध्यक्ष, अरविंद व संतोष लाइन क्लोज
बक्सर में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के बाद डीआईजी डॉ. सत्यप्रकाश के निर्देश पर एसपी शुभम आर्य ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार व राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है। डुमरांव के वर्तमान थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत को मुफस्सिल व धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश को राजपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

केटी न्यूज/बक्सर

एसपी ने बताया कि यह तबादला विधि व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए दिया गया है। बता दें कि शंभू कुमार भगत की गिनती तकनीकी रूप से दक्ष थानेदार मे होती है, वहीं धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश भी अपनी स्वच्छ छवि व कड़क मिजाज के लिए जाने जाते है।
इस तबादले के बाद राजपुर के अहियापुर में हुए नरसंहार व चौसा में राजद नेता की हत्या के शीघ्र उद्भेदन की उम्मीद जगी है। वहीं, डुमरांव व धनसोई थाने में अभी किसी थानेदार की तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने बताया कि जल्दी ही दोनों थानों को नया थानेदार दिया जाएगा।
बता दें कि अहियापुर नरसंहार के बाद राजपुर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार की भूमिका पर सवाल उठ रहा था। पीड़ित परिजन थानाध्यक्ष व नरसंहार को अंजाम देने वाले अपराधियों मनोज व संतोष यादव के साथ सांटगांठ का आरोप लगा रहे थे।
जबकि मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की गतिविधि भी एसपी को पसंद नहीं आ रही थी। वहीं, जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को देखते हुए यह फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि अभी महकमे में और फेरबदल होंगे।