भोजन बैंक के 45वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन
रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक, बक्सर द्वारा 45वें सप्ताह में प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबों एवं जरूरतमंदों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन का संयुक्त संचालन आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी दूध), मनोज वर्मा, अजीत वर्मा एवं अनिल वर्मा ने किया।
__महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को खीर प्रसाद वितरण, 22 फरवरी को पुनः आयोजन का आह्वान
केटी न्यूज/बक्सर:
रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक, बक्सर द्वारा 45वें सप्ताह में प्रसाद रूपी निःशुल्क भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबों एवं जरूरतमंदों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन का संयुक्त संचालन आनंद कुमार (जिला आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी दूध), मनोज वर्मा, अजीत वर्मा एवं अनिल वर्मा ने किया।इस अवसर पर राहुल वर्मा, प्रभात शर्मा एवं संजय सिंह ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि जिस समर्पण भाव से यह सेवा कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आमजन से अपील की कि ऐसे पुनीत कार्यों में तन, मन और धन से सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है और जरूरतमंदों को भोजन कराना ईश्वर सेवा के समान है।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात में आए श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का भी वितरण किया गया। संस्थान को आनंद कुमार एवं अजीत वर्मा द्वारा खाद्य सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया, वहीं एक अभिभावक द्वारा 51 किलो दूध उपलब्ध कराया गया। आर्थिक सहयोग संस्थान की सलाहकार समिति के सदस्य अभिभावक, रोहित वर्मा, रामेश्वर प्रसाद सिंह, दीपक सिंह एवं शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यायपुर) सहित अन्य सहयोगियों ने दिया।कार्यक्रम में संतोष राय, प्रमोद जी, अजीत वर्मा (चुरामनपुर), प्रमोद केशरी (एलआईसी), अधिवक्ता राजेश कुमार, शिवम राय सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में प्रदुमन एवं हाजी इमरान हाशमी ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।भुआली वर्मा द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी गौ-ग्रास अर्पित कर गौ सेवा की गई।संस्थान के सचिव राजीव कुमार एवं भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के मनोज गुप्ता ने बताया कि अगले रविवार को प्रातः 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में पुनः भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से कार्यक्रम में सहभागिता निभाने और जरूरतमंदों को भोजन कर पुण्य के भागी बनने की अपील की।

