बजट पर चर्चा में विकसित भारत–विकसित बिहार के संकल्प पर जोर

भारतीय जनता पार्टी बक्सर के सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा “बजट पर चर्चा” विषय पर भाजपा कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, ब्रह्मपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सह भूमि विकास बैंक (बिहार-झारखंड) के डायरेक्टर भारत भूषण सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राजीव रंजन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन उपस्थित रहे।

बजट पर चर्चा में विकसित भारत–विकसित बिहार के संकल्प पर जोर

केटी न्यूज/बक्सर:

भारतीय जनता पार्टी बक्सर के सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा “बजट पर चर्चा” विषय पर भाजपा कार्यालय अहिरौली में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, ब्रह्मपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष सह भूमि विकास बैंक (बिहार-झारखंड) के डायरेक्टर भारत भूषण सिंह ने की, जबकि संचालन प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ राजीव रंजन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि केंद्र सरकार का वर्ष 2026-27 का ऐतिहासिक बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि “विकसित भारत” और “विकसित बिहार” के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट दिशा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत 53.5 लाख करोड़ रुपये का बजट विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं बिहार का बजट वित्त मंत्री विजेंद्र यादव के नेतृत्व में पेश किया गया, जो “तेज विकास यात्रा” का प्रमाण है।भोजपुर जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार का बजट 23 हजार करोड़ रुपये था, जबकि इस वर्ष 3.47 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट पेश किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष से लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुमानित विकास दर 14.9 प्रतिशत है और 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

चौथा कृषि रोड मैप (2023-28), पांच नए एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास, महिलाओं को पंचायती राज व नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की योजनाएं इस बजट की प्रमुख उपलब्धियां हैं।कार्यक्रम में अनिल पांडेय, बिनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, मनोज पांडेय, सौरभ तिवारी, सुनील सिंह, दीपक पांडेय, भास्कर सिंह, राहुल दुबे, बिनोद शुक्ला, महाबीर गुप्ता और उमाशंकर राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।