Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

दूसरे सेमीफाईनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हरा फाईनल में बनाई जगह

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला आज दिन बृहस्पतिवार को बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। आज के मैच का उद्घाटन डुमरांव नगर परिषद की चेयरमेन सुनीता गुप्ता व बक्सर की चेयरमेन कमरून निशा के साथ रॉक ग्रूप के राम बहादुर सिंह, राकेश सोनी, अजय सोनी ने संयुक्त रूप से किया।

दूसरे सेमीफाईनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हरा फाईनल में बनाई जगह

मैच का मुकाबला सुपर ओवर तक गया

केटी न्यूज/डुमरांव

दूसरे सेमीफाईनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हरा फाईनल में बनाई जगह

शहीद रविकांत सिंह आईपीएस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला आज दिन बृहस्पतिवार को बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। आज के मैच का उद्घाटन डुमरांव नगर परिषद की चेयरमेन सुनीता गुप्ता व बक्सर की चेयरमेन कमरून निशा के साथ रॉक ग्रूप के राम बहादुर सिंह, राकेश सोनी, अजय सोनी ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की गई। बंगाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बंगाल की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवरों में अपने सभी विकेट गवांकर केवल 100 रन बनाया। बंगाल की तरफ से अनिकेत ने अधिकतम 18 रन की पारी खेली।

दूसरे सेमीफाईनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हरा फाईनल में बनाई जगह

मध्य प्रदेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजय और स्पर्श ने चार चार विकेट चटकाए। 101 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम 20.4 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 100 रन पर सिमट गई और इस मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ जिसमें मध्य प्रदेश की टीम एक ओवर में 9 रन हीं बना सकी 10 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई बंगाल की टीम एक विकेट गवांकर 4 रन हीं बना सकी इस प्रकार बंगाल की टीम सुपर ओवर में 6 रन से हार गई।

दूसरे सेमीफाईनल में मध्य प्रदेश ने बंगाल को हरा फाईनल में बनाई जगह

दूसरे सेमीफाईनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अजय यादव को चंदन सिंह और सहदुल यादव के हाथों दिया गया। शुक्रवार को फाइनल मुकाबला बिहार और मध्य पदेश के के बीच खेला जायगा। इस बार टूर्नामेंट के विजेता को दो लाख एक हजार और उप विजेता को 75 हजार की नगद राशि और टूर्नामेंट के बेस्ट परफॉर्मर को अपाचे बाइक उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। मैच में स्कोरर के रूप में चेतन रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।