Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

बच्ची के जख्मी पिता का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

केटी न्यूज/आरा

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

शहर में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उसमें बाइक सवार एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो, जबकि उसके पिता गंभीर रूप जख्मी हो गए। मृत बच्ची पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी महावीर कुमार की पांच वर्षीया पुत्री परी कुमारी थी। वह नर्सरी क्लास की छात्रा थी।

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

हादसे में जख्मी उसके पिता महावीर कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद चालक टैंकर छोड़ मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा डंपर को जब्त कर लिया गया है। उसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बच्ची के परिजनों के अनुसार महावीर कुमार की पत्नी पूजा कुमारी अपने दो छोटे बेटे आयुष और समय के साथ करीब दस रोज पहले अपने मायके जगदीशपुर गांव अपने आयी थी।

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

मंगलवार को महावीर कुमार अपनी बेटी परी कुमारी के साथ पत्नी से मिलने ससुराल जगदीशपुर गांव आए थे। बुधवार की दोपहर वह अपनी बेटी परी के साथ बाइक से वापस घर अपने घर लौट रहे थे। तभी अनाइठ मठिया के समीप पीछे से आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया।

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

उस कारण पिता-पुत्री बाइक सहित गिर पड़े और टैंकर परी पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक गश्ती पुलिस पहुंची और दोनों पिता-पुत्री को  सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा परी को मृत घोषित कर दिया। जख्मी महावीर कुमार का इलाज किया जा रहा है।

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बच्ची की मौत, पिता जख्मी

बताया जा रहा है कि परी दो भाइयों की लाडली और बड़ी बहन थी। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। मां पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।