Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प ले, तो देश में हर साल करोड़ों नए पेड़ लगाए जा सकते हैं। इससे न केवल पर्यावरण संतुलन बेहतर होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज भी मिल सकेगा।

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

-- बोले रवि उज्ज्वल वर्ष में एक पेड़ जरूर लगाएं, तभी बनेगा सुंदर और स्वस्थ समाज

केटी न्यूज/डुमरांव

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए जदयू नेता रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में वर्ष में कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प ले, तो देश में हर साल करोड़ों नए पेड़ लगाए जा सकते हैं। इससे न केवल पर्यावरण संतुलन बेहतर होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज भी मिल सकेगा।

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

रवि उज्ज्वल कुशवाहा ने कहा कि आज का दौर गंभीर पर्यावरण संकट से गुजर रहा है। बढ़ता प्रदूषण, घटती हरियाली और लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है। कई बड़े शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे लोगों की जिंदगी दवाओं पर निर्भर होती जा रही है। ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है।

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। एक पेड़ न केवल ऑक्सीजन देता है, बल्कि जल संरक्षण, तापमान संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। यदि लोग अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या किसी विशेष अवसर पर पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें, तो यह एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है।पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।

जदयू नेता रवि उज्ज्वल ने जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

स्थानीय लोगों ने कहा कि रवि उज्जवल कुशवाहा का यह कदम समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है, जो खासकर युवाओं को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम के अंत में रवि उज्जवल कुशवाहा ने सभी से अपील की कि वे केवल पेड़ लगाकर ही न रुकें, बल्कि उसकी नियमित देखभाल भी करें। तभी सच्चे अर्थों में पर्यावरण संरक्षण संभव होगा और आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य मिल सकेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।