आज देर शाम डुमराव पहुंचेगा महाराज चंद्र विजय सिंह का शव, सोमवार को बक्सर श्मशान घाट पर होगा दाह संस्कार

डुमरांव महाराज चंद्र विजय सिंह का दाह संस्कार बक्सर श्मशान घाट पर सोमवार को होगा। उनका पार्थिव शरीर अभी अपोलो अस्पताल नई दिल्ली में है जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

आज देर शाम डुमराव पहुंचेगा महाराज चंद्र विजय सिंह का शव, सोमवार को बक्सर श्मशान घाट पर होगा दाह संस्कार

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव महाराज चंद्र विजय सिंह का दाह संस्कार बक्सर श्मशान घाट पर सोमवार को होगा। उनका पार्थिव शरीर अभी अपोलो अस्पताल नई दिल्ली में है जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। रविवार को 2ः00 बजे एयर एम्बुलेंस से महाराज का पार्थिव शरीर पटना आएगा

उसके बाद सड़क मार्ग से डुमराव स्थित भोजपुर कोठी आएगा। जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसकी जानकारी महाराज चन्द्र विजय सिंह के छोटे भाई मानविजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को बक्सर में श्मशान घाट पर वैदिक परंपरा के रूप दाह संस्कार किया जाएगा।