Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

आमसभा में विकास कार्यों को लेकर कई योजनाओं का लिया गया प्रस्ताव

प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बुधवार को मुखिया अरविन्द यादव उर्फ गामा पहलवान की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। सभा में पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधि व आमलोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

आमसभा में विकास कार्यों को लेकर कई योजनाओं का लिया गया प्रस्ताव

केटी न्यूज/केसठ 

प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में बुधवार को मुखिया अरविन्द यादव उर्फ गामा पहलवान की अध्यक्षता में ग्रामसभा आयोजित की गई। सभा में पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधि व आमलोगों के साथ विचार-विमर्श किया गया। 

मुखिया अरविन्द यादव व प्रखंड के कर्मी ने बताया कि पंचायत में चल रहे 15वीं वित्त, षष्टम वित्त, मनरेगा, मुख्यमंत्री गली नाली योजना सहित अन्य योजनाओं का चयन किया गया। सभी प्रकार के पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, कन्या विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। तथा योजनाओं को प्रस्ताव में भी लिया गया। मुखिया ने लोगों से कहा कि आप लोगों की सहयोग की अत्यंत जरूरी है। बिना सहयोग का पंचायत का चौहमुखी विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों को लेकर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया तथा कई कार्याे का चयन भी किया गया। पंचायत में विकास कार्याे के चयन को लेकर उपस्थित वार्ड सदस्यों ने योजनाओं के चयन को लेकर विचार किया तथा चयनित योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। वही राजद वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने केसठ गढ़ को अतिक्रमण मुक्त करने को ले बीडीओ को अवगत कराया। वही राशन कार्ड के लिए 25, इंदिरा आवास योजना के लिए 78, शौचालय प्रोत्साहन राशि के लिए 12 आवेदन प्राप्त हुए।इस दौरान बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, पंचायत सचिव अभय कुमार, उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, संजय बारी, मुकेश कुमार सहित सभी विभाग के कर्मी व पदाधिकारी सहित आमजन उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।