Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल मैदान पर बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खेल प्रतिभाओं की जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। बिहार खेल प्राधिकरण पटना और जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गोला फेंक, लंबी कूद और साइकिल दौड़ की प्रतियोगिताएं कराई गईं।

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

-- डुमरांव के राज हाई स्कूल के खेल मैदान में भी हुआ था आयोजन

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

केटी न्यूज/चौसा 

आदर्श उच्च विद्यालय चौसा के खेल मैदान पर बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रखंड स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को खेल प्रतिभाओं की जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। बिहार खेल प्राधिकरण पटना और जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में गोला फेंक, लंबी कूद और साइकिल दौड़ की प्रतियोगिताएं कराई गईं।

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

इस प्रतियोगिता में गोला फेंक में बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी ताकत दिखाई, तो लंबी कूद में कई प्रतिभागियों ने अपनी क्षमताओं की ऊंची उड़ान भरते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। वहीं साइकिल दौड़ में बच्चों की रफ्तार ने मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह ने हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। साथ ही कहा इस आयोजन ने प्रखंड क्षेत्र में खेलों के प्रति नई जागरूकता और उत्साह का संचार किया है, जिसका लाभ भविष्य में निश्चित तौर पर दिखेगा।

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी की निगाहें अब अंतिम दिन की प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण पर टिकी हैं। बीईओ ने बताया मंगलवार को समापन समारोह के दौरान सभी खेलों में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। समापन अवसर पर प्रखंड के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। 

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

-- डुमरांव में भी आयोजित हुई प्रतियोगिता

दूसरी तरफ डुमरांव राज हाई स्कूल के खेल मैदान में भी प्रखंड स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतियोगी छात्रों ने ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होेंने कहा कि खेलकूद व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहने के साथ ही ही आपसी भाईचारा, टीम भावना, स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा आदि का विकास होता है। 

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

वहीं, डुमरांव बीईओ द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को जिला स्तरीय तथा वहां से चयन होने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य राज्य में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारना तथा उन्हें ओलंपिक में पदक लाने के लिए तैयार करना है।

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

बीईओ ने कहा कि मशाल खेलकूद प्रतियोगिता छात्रों के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराता है। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक तथा सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। भीषण गर्मी के मौसम में भी इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मशाल 2024, चौसा की धरती पर दिखी प्रतिभाओं की रफ्तार, चयनकर्ताओं को किया प्रभावित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।