29 अक्टूबर को आयोजित होगा भोजपुर विभाग का मातृ शक्ति सम्मलेन

29 अक्टूबर को आयोजित होगा भोजपुर विभाग का मातृ शक्ति सम्मलेन

- महिलाएं समाज की कठपुतली बनकर नहीं रहेगी -ओम ज्योति भगत   

केटी न्यूज/बक्सर

संघ की राष्ट्र सेविका समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए देशभर में चार सौ अस्सी स्थानों पर मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के कई विभागों के अंतर्गत मातृ शक्ति सम्मेलन संपन्न हो गया है। भोजपुर विभाग यानि बक्सर और भोजपुर जिले का मातृशक्ति सम्मेलन आगामी 29 अक्टूबर 2023 को होना है। इस सम्मलेन को सफल बनाने के लिए बुधवार को बसाव मठ में विभाग संयोजिका महिला समन्वय सह विभाग कार्यवाहिका ओम ज्योति भगत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति सम्मेलन को सफल बनाने हेतु महिला समन्वय की बहनों द्वारा गांव गांव का सघन दौरा किया जाना जारी है। जिसमें दोनों जिले की महिलाएं सम्मेलन में शामिल हो इसके लिए संपर्क अभियान चलाने और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रारूप पर विस्तार से चर्चा हुई। वर्तमान समय में महिलाओं के समक्ष कई समस्याएं है जिससे प्रतिदिन दो चार हो रही है। सम्मेलन में महिला विषयक चिंतन किया जाएगा और उसके निदान के लिए देश भर की लाखों महिलाए आंदोलन की आवश्यकता पड़ी तो करेंगी। महिलाओं का शोषण कालांतर से होना जारी है अब देश की नारी शक्ति जग चुकी है,

महिलाएं समाज का कठपुतली बनकर नहीं रहेगी बल्कि नारी तू दुर्गा हो उक्ति को चरितार्थ करेंगी। अब समय आ गया है नारियों को अपने अधिकार को लड़कर लेने का। इसी उद्देश्य के साथ महर्षि विश्वामित्र के तपोस्थली और भगवान श्रीराम की शिक्षा स्थली के पावन भूमि पर हजारों महिला प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। बैठक को प्रांत कार्यवाहिका कमला सिंह ने संबोधित किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर, चंदा पांडेय, इंदु देवी, मीना कुशवाहा, सीमा मिश्र, सुनीता राय, लालझारी देवी, पिंकी पाठक, सिरातों देवी सहित दो दर्जन महिलाएं उपस्थित रही।