Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

ददरी मेले में बढ़ती भीड़ से मीना बाजार की रौनक बढ़ी

बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार में मेलार्थियों की बढ़ती संख्या से रौनक लौट आई है। मंगलवार शाम शहरी क्षेत्र के लोगों ने मेले का आनंद लिया।

ददरी मेले में बढ़ती भीड़ से मीना बाजार की रौनक बढ़ी

केटी न्यूज़/ बलिया 

बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार में मेलार्थियों की बढ़ती संख्या से रौनक लौट आई है। मंगलवार शाम शहरी क्षेत्र के लोगों ने मेले का आनंद लिया। महिलाओं ने शृंगार सामग्री खरीदी, और बच्चों ने झूलों का खूब मजा लिया। हालांकि, कुछ दुकानदार और झूला संचालक अभी तैयारियां करते नजर आए। मेला देर से शुरू होने का कारण जमीन का विलंब से आवंटन बताया जा रहा है।

महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। दिन में ग्रामीण इलाकों के लोग मेले में पहुंचे, जबकि शाम को शहर और आसपास के लोग उमड़े। भीड़ बढ़ने से खरीदारी तेज हो गई है, जिससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। 

भारतेंदु मंच को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में झूले और चरखी बच्चों व युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ है, जिससे दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।