Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

डुमरांव में फैले गंदगी व जलजमाव पर विफरे डा एसके सैनी

डुमरांव में फैले गंदगी व जलजमाव पर विफरे डा एसके सैनी

डुमरांव में फैले गंदगी व जलजमाव पर विफरे डा एसके सैनी

केटी न्यूज/ डुमरांव  डुमरांव में चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है। कई जगहों पर सालों से जलजमाव रहता है। जबकि नगर परिषद हर महीने सफाई व स्वच्छता के नाम पर 42 लाख रूपए की निकासी कर रहा है। एनजीओ के माध्यम से जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा जा रहा है। उक्त बातें सुभाषपा के प्रदेश प्रभारी डा एसके सैनी ने मंगलवार को केटी न्यूज के साथ आयोजित वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि शहर के टेक्सटाईल कॉलोनी की स्थिति नारकीय बन गई है। वहा से लेकर कड़वी व खिरौली के साथ ही शहर के एक बड़े हिस्सें में गंदगी का अंबार लगा है। शहर के सभी निकास द्वार पर नप द्वारा कूड़ा कचरा फेंक गंदगी फैलाया जा रहा है। जबकि सेंट्रल नाला के मिस मैनेजमेंट के कारण उद्यान विभाग की जमीन पर लगे करोड़ो रूपए के फलदार पौधे सूख चुके है। अपकारी गली के पीछे से साफाखाना रोड से जुड़ी संत कॉलोनी में सालोंभर गंदे पानी का जमाव बना रहता है। जिस कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि डुमरांव में स्वच्छता अभियान के नाम पर मचाई गई लूट की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके लिए सड़क पर उतर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। डा सैनी ने कहा कि डुमरांव तथ आस पास के क्षेत्र के लोग गंदे जल व गंदगी से उत्पन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे है। अधिकांश लोग चर्म रोग से ग्रसित हो रहे है। हाल के दिनों में डुमरांव क्षेत्र में बढ़े डेंगू की मरीजों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही से डेंगू फैल रहा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।