Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है-मीसा भारती

मीसा भारती और उनकी पार्टी RJD पर जमकर पलटवार कर रही है।मीसा भारती अब अपने दिये हुए बयान को लेकर सफाई पेश कर रही है।

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है-मीसा भारती
Misa Bharti

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार की राजनीति में मीसा भारती के बयान से खलबली मची हुई है। चुनाव 2024 को लेकर बयानबाजी की गर्मी बनी हुई है।BJP, मीसा भारती और उनकी पार्टी RJD पर जमकर पलटवार कर रही है।मीसा भारती अब अपने दिये हुए बयान को लेकर सफाई पेश कर रही है। 

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है-मीसा भारती

मीसा भारती ने कहा कि जो मैंने बयान दिया वह किसी ने पूरा सुना नहीं, प्रधानमंत्री जी के ऊपर मैंने यह कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने जो 'इलेक्ट्रोल बांड' पर जो टिप्पणी की है, हम लोग आएंगे तो जांच कराएँगे, जो दोषी होंगे उसको सजा दी जाएगी। 

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है-मीसा भारती

मीसा ने आगे कहा मेरे पूरे बयान को क्यों नहीं दिखाया गया।BJP वाले CBI, ED से विपक्ष के ऊपर रेड डलवा कर जेल में भेज रहे हैं, पीएम के पास क्या मुद्दा है, क्या वह बेरोजगारी पर बात कर रहे हैं महंगाई पर बात कर रहे? मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर मीडिया ने पेश किया है। यह देश की जनता के सामने नहीं चलेगा। 

मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है-मीसा भारती

क्या था मामला

बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने BJP पर जमकर हमला बोला था। मीसा भारती ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता ने अगर 'इंडिया गठबंधन' को सत्ता में आने का मौका दिया तो पीएम मोदी समेत BJP के नेता जेल में होंगे।मीसा भारती के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और NDA के नेताओं ने खूब पलटवार किया।जिसके बाद अब मीसा1 अपने बयानों से पलटती हुई नजर आ रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।