Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

अस्पतालों में अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा अस्पतालों में की जाएगी मॉक ड्रिल

अस्पतालों में अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा अस्पतालों में की जाएगी मॉक ड्रिल

-सूबे में धीरे धीरे बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, रहना होगा सतर्क

केटी न्यूज/बक्सर 

धीरे-धीरे ही सही लेकिन लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले भी चिंता का विषय हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. मास्क और वैक्सीन का कवच एक बार फिर जरूरी है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

अस्पतालों में अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा अस्पतालों में की जाएगी मॉक ड्रिल

इस क्रम में विभाग ने सभी अस्पतालों में मास्क को अनिवार्य कर दिया है। साथ ही विभाग का निर्देश है कि जिले में टेस्टिंग, ट्रैकिंग, ट्रीटमेंट और कोरोना टीकाकरण पर एक बार फिर बल दिया जाये। गुजरात, केरल, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार सरकार को अस्पतालों में पूरी तैयारी रखने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही तैयारियों की जमीनी हकीकत को जानने के लिए 10-11 अप्रैल को अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के साथ विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में यह निर्देश दिए हैं। 

अस्पतालों में अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा अस्पतालों में की जाएगी मॉक ड्रिल

मास्क के साथ वैक्सीन जरूर :

‘जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही नहीं हो रहा है, लेकिन इसकी संभावना को नजरअंदाज करना लोगों को महंगा पड़ सकता है। इसलिए लोग इसकी गंभीरता को देखते हुए मास्क लगाने के साथ-साथ अनिवार्य रूप से भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अपने स्तर से सावधानी बरतें।

अस्पतालों में अब मास्क पहनना अनिवार्य होगा अस्पतालों में की जाएगी मॉक ड्रिल

जिन लोगों ने निर्धारित अवधि पूरी होने के बावजूद भी वैक्सीन की दूसरी और  प्रीकॉशनरी डोज नहीं ली है, वे जल्द से जल्द अपनी निर्धारित डोज लेने का प्रयास करें। तभी हम सभी कोरोना की संभावित लहर को रोक सकेंगे।’ – डॉ. सुरेश चंद्र सिन्हा, सिविल सर्जन, बक्सर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।