एक हजार एमटी गोदाम निर्माण के लिए चयनित जमीन पर उठी आपत्ति, शवदाह स्थल बताकर दूसरी जमीन की मांग
प्रखंड में प्रस्तावित एक हजार एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रामपुर प्राथमिक कृषि साख सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. अंगद सिंह ने जिला सहकारिता पदाधिकारी, बक्सर को पत्र लिखकर गोदाम निर्माण के लिए चयनित जमीन पर आपत्ति दर्ज कराई है।

केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड में प्रस्तावित एक हजार एमटी क्षमता वाले गोदाम निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रामपुर प्राथमिक कृषि साख सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. अंगद सिंह ने जिला सहकारिता पदाधिकारी, बक्सर को पत्र लिखकर गोदाम निर्माण के लिए चयनित जमीन पर आपत्ति दर्ज कराई है।उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि जिला सहकारिता पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अंचल कार्यालय केसठ द्वारा गोदाम निर्माण के लिए जिस भूमि का चयन किया गया है, वह पिछले लगभग 100 वर्षों से अनुसूचित जाति के रविदास समुदाय के शवदाह स्थल के रूप में उपयोग में लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि उक्त स्थल पर गोदाम का निर्माण कराया जाता है तो संबंधित समुदाय की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है, जिससे अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।पत्र के माध्यम से उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि गोदाम निर्माण के लिए पंचायत भवन के समीप अथवा किसी अन्य उपयुक्त सरकारी भूमि का चयन कराया जाए। साथ ही अंचल कार्यालय केसठ को वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने के लिए पुनः पत्राचार करने की मांग की है, ताकि गोदाम निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से हो सके और किसी समुदाय की भावनाएं भी आहत न हों।

