होली मिलन समारोह में लोक गीतों पर झूम उठे लोग, अबीर गुलाल से हुए सराबोर
स्थानीय गांव के एक शो रुम के पास सर्वदलीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अगुआई भाजपा नेता सह नावानगर पैक्स के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने की। इस दौरान भोजपुरी के चर्चित नन्हें गायक आर्यन कुमार व विनय मिश्रा समेत अन्य गायकों ने पारंपरिक होली गीत के साथ फिल्मी होली गीत व होली स्पेशल गाने भी गाए। इधर होली गीतों पर उपस्थित लोग झुम उठे।

केटी न्यूज/नावानगर

कार्यक्रम का उद्घाटन गोपालजी दुबे ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम सद्भा व भाईचारे का प्रतीक है। इस मौके पर सभी लोगों भेद भाव भूल कर एक दूसरे को अबीर लगा अपनी खुशियां बांटनी चाहिए। वहीं, मंच संचालन भाजपा नेता मनोज सिंह ने किया।
कार्यक्रम में भोजपुरी गायकों ने पारंपरिक गीतों पर लोगों को खुब झुमाया। इस दौरान “ओ रंग रसिया, होली खेले रघुबीरा अवध में होली..., गीत पर लोग जमकर झुमे। वही समारोह में उपस्थित नृत्यांगनाओं ने अपने नृत्य से समां बांध दिया था।
इधर होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित लोग अबीर गुलाल से सराबोर हो गए थे। समारोह में मुख्य रूप से विंध्याचल सिंह, बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार सिंह, जिला पार्षद बंटी शाही, बिरेंद्र प्रसाद गुप्ता, छोटू सिंह, राधा कृष्ण सिंह, संतोष कुशवाहा समेत कई अन्य लोग शामिल हुए थे।