Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, डुमरांव में चला विशेष छंटनी अभियान

डुमरांव के नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने की दिशा में विद्युत विभाग ने अहम कदम उठाया है। संभावित दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विद्युत लाइनों के आसपास फैली हरे पेड़ों की टहनियों की छंटनी का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान उन स्थानों पर केंद्रित रहा, जहां विद्युत तारों से पेड़ों की टहनियां सटने या घर्षण की स्थिति बनी हुई थी।

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, डुमरांव में चला विशेष छंटनी अभियान

-- नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में हरे पेड़ों की टहनियों की कटाई, आगजनी और शॉर्ट सर्किट की आशंका को किया गया कम

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के नया भोजपुर प्रशाखा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाए रखने की दिशा में विद्युत विभाग ने अहम कदम उठाया है। संभावित दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विद्युत लाइनों के आसपास फैली हरे पेड़ों की टहनियों की छंटनी का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान उन स्थानों पर केंद्रित रहा, जहां विद्युत तारों से पेड़ों की टहनियां सटने या घर्षण की स्थिति बनी हुई थी।इस अभियान का नेतृत्व कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने किया।

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, डुमरांव में चला विशेष छंटनी अभियान

उनके नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने पुराना भोजपुर चौक सहित कई संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर लाइनों के आसपास फैली टहनियों की कटाई की। विभाग के अनुसार, बरसात के मौसम, तेज हवा और आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों की शाखाएं अक्सर तारों से टकरा जाती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट, चिंगारी निकलने या आग लगने जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। पूर्व में ऐसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कार्रवाई की गई।छंटनी कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया।

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, डुमरांव में चला विशेष छंटनी अभियान

कार्य के समय संबंधित क्षेत्रों में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद रखा गया, ताकि कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी न हो।कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग का यह अभियान केवल एक बार की कार्रवाई नहीं है, बल्कि नियमित रखरखाव योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ उपभोक्ताओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

बिजली लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग सख्त, डुमरांव में चला विशेष छंटनी अभियान

इसी उद्देश्य से समय-समय पर विद्युत लाइनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाते रहेंगे।उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील की है। यदि कहीं भी विद्युत तारों के आसपास पेड़ों की टहनियां फैली हुई दिखाई दें या किसी प्रकार का खतरा महसूस हो, तो इसकी सूचना तुरंत विद्युत विभाग को दें। विभाग ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा। इस अभियान से क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है और भविष्य में होने वाली अप्रिय घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।