Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

- एसपी कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन 

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

केटी न्यूज/बलिया

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

जिले के बांसडीह कोतवाली के सामने दिन दहाड़े हुए रोहित हत्याकांड के हत्यारों की गिरफ्तारी घटना के 72 घंटे बाद भी नहीं होने के कारण लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा‌। घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभिन्न दलों सहित आक्रोशित ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंच गये।बांसडीह कोतवाली गेट पर शनिवार को सुबह हुई हत्या के विरोध में सोमवार को सैकड़ों युवाओं ने शहर के एसपी आफिस पर प्रर्दशन किया।

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

इस दौरान लोगों ने रोहित के हत्यारों को फांसी दो,फांसी दो आदि के नारे भी लगाये। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम एवं राकेश पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं सहित अन्य ने अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी को पत्रक देकर  को 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने, बांसडीह कोतवाल सहित सभी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित करने तथा स्व रोहित पाण्डेय के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग किया।

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

लोगों ने चेतावनी दी की यदि तय सीमा के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।राकेश पाण्डेय ने कहा कि 48 घंटे हो गया मेरे भाई की हत्या हुए लेकिन सात लोगों में से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हुई,इस लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आना पड़ा।

रोहित हत्याकांड मामले में फूटा लोगों का गुस्सा

कहा कि कार्यावाही नहीं होने की दशा में आत्मदाह करूंगा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे,  राजेश पाण्डेय, प्रतुल ओझा, प्रताप पुंज पाण्डेय अंशु, मुखिया पाण्डेय, आदि रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।