Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज
Keshav Times

यूपी से तस्करी कर लाई जा रही पांच मवेशी समेत पिकअप वैन जब्त, चार गिरफ्तार

यूपी से तस्करी कर लाई जा रही पांच मवेशी समेत पिकअप वैन जब्त, चार गिरफ्तार

- मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मिश्रवलियां गांव के पास छापेमारी कर पकड़ा, एसपीसीए निरीक्षक ने दर्ज कराया एफआईआर

फोटो -

केटी न्यूूज/बक्सर

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह मवेशियों से लदी पिकअप को जब्त किया है। उक्त पिकअप पर तीन गाय व दो बछिया समेत कुल पांच पशु लदे थे, जिन्हें यूपी से तस्करी कर नाव के सहारे लाया गया था। मिश्रवलिया गांव के पास जैसे ही पशु तस्कर मवेशियों के उक्त खेप को नाव से उतार पिकअप पर लाद रहे थे, इसी दौरान अचानक पुलिस टीम वहां पहुंच गई तथा मेवेशियों को बरामद करने के साथ ही पुलिस टीम ने तीन पशु तस्कर व पिकअप चालक समेत कुल चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम पिकअप वैन को भी जब्त कर ली तथा सभी को लेकर थाना आई।

यूपी से तस्करी कर लाई जा रही पांच मवेशी समेत पिकअप वैन जब्त, चार गिरफ्तार

इस मामले में पशु क्रुरता निवारण समिति के निरीक्षक दीपक कुमार के बयान पर पशु तस्करों के खिलाफ पशु कु्ररता निवारण अधिनियम 1960, पशु परिवहन नियम 1978 तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। 

इस संबंध में एसपीसीए निरीक्षक दीपक ने बताया कि पशुओं का मुआयना करने पर यह पता चला कि उन्हें चारा पानी तक नहीं दिया गया था। पशु तस्करों के पास उनकी खरीद-बिक्री से संबंधित कोई कागजात नहीं था और न ही उनके पास पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण का किसी पशु चिकित्सक का प्रमाण पत्र था। उन्होंने आशंका जताई है कि तस्करों ने पशुओं को यूपी से चुरा कर लाया होगा। बहरहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए तस्करों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।